फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : 109 परीक्षा केंद्रों पर मिलीं सिर्फ तीन आपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। यूपी बोर्ड की ओर से जिले में बनाए गए 109 परीक्षा केंद्रों पर तीन आपत्तियां मिलीं। इन तीनों आपत्तियों का विभाग ने निस्तारण कर यूपी बोर्ड को भेज दिया है। अब बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। यह सूची 30 दिसंबर तक जारी करने की तिथि जारी की गई है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि इस बार जिले से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 84,044 परीक्षार्थी यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। बताया कि यूपी बोर्ड की ओर से पहले 115 केंद्रों की सूची जारी की गई थी। इन पर 160 से अधिक आपत्तियां आईं और इनका निस्तारण करते हुए बोर्ड को 109 परीक्षा केंद्र बनाकर भेजे गए थे। यूपी बोर्ड की ओर से 109 केंद्रों पर 22 दिसंबर तक आपत्तियां मांगी गई थीं। जिले में तीन आपत्तियां मिलीं।
इनमें दो आपत्ति परीक्षा केंद्र दूर होने और एक आपत्ति विद्यालय को परीक्षा केंद्र न बनाने की शामिल रही। इन तीनों आपत्तियां का निस्तारण कर बोर्ड को भेज दिया है। अब बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें