यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है। अब वह 16 फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षा दे सकेंगे। इसके लिए बोर्ड ने आदेश जारी कर दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि जिले में बोर्ड के निर्देश पर एक फरवरी से आठ फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षा कराई गई। इसके लिए 209 केंद्र बनाए गए।
कई परीक्षकों ने प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक भी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए हैं। इसे देखते हुए अब बोर्ड की ओर से वंचित छात्र-छात्राओं को प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होने का एक और मौका दिया गया है।
16 फरवरी तक बढ़ाया गया प्रयोगात्मक परीक्षा से संबंधित निर्देश प्राप्त हो गया है। इसे सभी 416 माध्यमिक विद्यालयों और 209 केंद्रों को भेज दिया गया है, ताकि वंचित छात्र-छात्राएं प्रयोगात्मक परीक्षा दे सकें।