फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : चार हजार से अधिक परीक्षक कराएंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां जारी हैं। इस बार चार हजार से अधिक परीक्षक परीक्षा कराएंगे। सभी 109 केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक के अलावा अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक भी तैनात किए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों को सात सेक्टर, 14 जोन में बांटा गया है। सभी पर सेक्टर, जोनल व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। इसमें कुल 84,044 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

जनपद में इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए 109 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 84,044 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल में पंजीकृत 45,629 में से 24,611 छात्र और 21,016 छात्रा शामिल हैं। इसी तरह इंटरमीडिएट के पंजीकृत 38,417 में से 20,640 छात्र और 17,777 छात्रा शामिल हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार के अनुसार इस समय बोर्ड परीक्षा की तैयारी जोरशोर से चल रही है। राजकीय इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम बनकर तैयार हो गया है। इसे सभी केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों से जोड़ा जा रहा है। इसी के साथ केंद्रों पर परीक्षक तैनात करने के साथ केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर, जोनल व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है।
इस बार परीक्षा कराने के लिए चार हजार से अधिक परीक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इनमें माध्यमिक शिक्षा विभाग के साथ बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को भी परीक्षक बनाया जाएगा। सभी केंद्रों की भौतिक व्यवस्थाओं का एक बार फिर से सत्यापन किया जा रहा है। यह कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें