फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: वूमेन क्रिकेट लीग के लिए आवेदन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। पुरुषों की तरह जिले में होने वाले ओपन टी-20 वूमेन क्रिकेट लीग के लिए आवेदन की प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू हो रही है। आवेदन के बाद खिलाड़ियों का ट्रायल कर टीम के लिए चयन किया जाएगा। ओपन टी-20 वूमेन क्रिकेट लीग का आयोजन 15 फरवरी से होगा। इच्छुक महिला क्रिकेटर बालाजी क्रिकेट एकेडमी पर जाकर आवेदन कर सकती हैं। लीग का आयोजन बालाजी क्रिकेट एकेडमी करवा रहा है।
विज्ञापन

बालाजी क्रिकेट एकेडमी के कोच मुनेश गिरी ने बताया कि जिले की महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को आईपीएल की तरह बेहतरीन मंच देने के लिए ओपन लीग का आयोजन कराया जाएगा। टूर्नामेंट आईपीएल की तर्ज पर होगा और मैच टी-20 अंतरराष्ट्रीय नियमों के आधार पर खेले जाएंगे।
बताया कि जिले की इच्छुक 14 से 30 साल की महिला क्रिकेट खिलाड़ी प्रतिभाग करने के लिए आवेदन कर सकती हैं। 15 फरवरी से पूर्व ट्रायल होगा। ट्रायल में चार टीमों के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। लीग में जिले की ही महिला क्रिकेट खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेगी। लीग का आयोजन नगर के डीएवी कॉलेज के मैदान पर होगा। इच्छुक खिलाड़ी एकेडमी पर संपर्क कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें