फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: यूपी बोर्डः कनेक्टिविटी अगर बंद हुई तो नपेंगे केंद्र व्यवस्थापक

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। माध्यमिक शिक्षा विभाग में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगी। इसके लिए हाईस्पीड इंटरनेट से सभी केंद्रों पर लगे कैमरे कंट्रोल रूम से जोड़े गए हैं। इस अवधि में सीसीटीवी कैमरों की कनेक्टिविटी बंद हुई तो केंद्र व्यवस्थापकों पर कार्रवाई होगी। दोनों पालियों की परीक्षा को रिकार्डिंग केंद्र व्यवस्थापकों को सुरक्षित रखनी होगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। जनपद में इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए 109 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 84,044 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल के 45,627 और इंटरमीडिएट के 38,417 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। जबकि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की व्यक्तिगत परीक्षा देने वाले करीब दो हजार छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
सभी केंद्रों पर परीक्षा सामग्री पहुंच गई है। उत्तरपुस्तिकाएं स्ट्रांग रूम में स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक की निगरानी में रहेंगी। इसके अलावा कक्ष निरीक्षकों समेत अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी सुनिश्चित कर दी गई है। इसके अलावा सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट के अलावा उड़न दस्ते का गठन हो चुका है। राजकीय इंटर कॉलेज में बना कंट्रोल रूम भी सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें