फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारदर्शिता के साथ कराई जाए यूपी बोर्ड परीक्षा: डीएम

विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश जारी करती डीएम श्रुति, साथ में एसएसपी व अन्य अ​ध
विज्ञापन
बुलंदशहर। डीएम श्रुति ने निर्देश दिए कि यूपी बोर्ड परीक्षा को गंभीरता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाए। परीक्षा ड्यूटी को लेकर गंभीरता बरतें। उन्होंने मंगलवार को यह निर्देश ललिता प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर में इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा को लेकर हुई बैठक में दिए। साथ ही परीक्षा को नकल रहित कराने के लिए कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि केंद्रों पर निरीक्षण के लिए गठित छह सचलदल, प्रश्नपत्रों के वितरण के लिए नामित जनपदीय अधिकारियों, समस्त 109 परीक्षा केंद्रों पर बनाए गए स्ट्रांग रूम आदि की सुरक्षा के लिए सुरक्षा बल एवं संपूर्ण परीक्षा को शांतिपूर्वक कराया जाएगा। केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार बताया कि परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 8ः30 बजे से 11ः45 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर बाद दो बजे से शाम 5ः15 बजे तक होगी। जिले में 109 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी, स्ट्रांगरूम, फर्नीचर की उपलब्धता, शौचालयों की उपलब्धता सहित अन्य सभी व्यवस्था को कराया जा रहा है। केंद्रों पर आंतरिक एवं वाह्य कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का जनपद स्तर पर बने कंट्रोल रूम के माध्यम से निगरानी की जाएगी। जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस बल के तैनाती रहेगी। संकलन केंद्र एवं सचल दल के साथ पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय, बीएसए डॉ लक्ष्मी कांत पांडेय सहित केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, सचल दल प्रभारी व संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें