फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा पर संशय के बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा पर संशय के बादल
विज्ञापन

बुलंदशहर। यूपी बोर्ड परीक्षा पर कोरोना का साया मंडराने लगा है। गत वर्ष जैसे-तैसे परीक्षा संपन्न कराई गई थी। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में कोरोना की वजह से देरी हुई थी। इस बार भी कोरोना संक्रमण के चलते अभी तक परीक्षा नहीं हो सकी है। ऐसे में परीक्षा पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जनपद में 107 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 87 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। इन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा की व्यवस्था भी चाक चौबंद की गई है। पहले परीक्षा 24 अप्रैल से नियत की गई थी, लेकिन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की वजह से इसे टालकर आठ मई से कराने का आदेश जारी किया गया था। लेकिन अब कोरोना की दूसरी लहर के कारण कोविड के केसों में अचानक वृद्धि हो गई तो इस वजह से शासन के आदेश पर बोर्ड ने परीक्षा पर रोक लगा दी। अभी तक कोरोना के मामले कम नहीं हुए हैं। सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10वीं की परीक्षा को रद्द कर दिया है। बिना परीक्षा के ही इस कक्षा के छात्र-छात्राओं को पास कर अगली कक्षा के लिए प्रमोट किया जाएगा। कोरोना के मामलों को देखते हुए यूपी बोर्ड परीक्षा पर भी संशय के बादल मंडरा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर शासन की ओर से प्राथमिक से लेकर इंटर तक की चलाई जा रही ऑनलाइन क्लास को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। ऑनलाइन क्लास बंद हो जाने की वजह से बहुत से स्कूलों में छात्र-छात्राओं के कोर्स भी पूरे नहीं हो पाए हैं। साथ ही छात्रों की परीक्षा की तैयारी भी अस्त-व्यस्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए ऑनलाइन पढ़ाई पर रोक लगा दी है। यूपी बोर्ड परीक्षा के संबंध में निर्णय शासन स्तर से होगा। शासन के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी। जब तक कोई आगामी आदेश नहीं मिल जाता, तब तक परीक्षा के संबंध में कुछ नहीं कहा जा सकता है।
शिव कुमार ओझा, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें