फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि जारी, सीसीटीवी की निगरानी में होंगी परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी हो गया है। जिले में ये परीक्षाएं 20 से 28 जनवरी 2027 तक आयोजित होंगी। इस बार सभी परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जाएंगी।
विज्ञापन

परीक्षा कार्यक्रम घोषित होने के बाद विद्यालयों में तैयारियां तेज हो गई हैं। बुलंदशहर को प्रयोगात्मक परीक्षाओं के दूसरे चरण में शामिल किया गया है। जिले के 112 केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 86,890 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने केंद्र व्यवस्थापकों को विशेष निर्देश दिए हैं। निर्देशों में परीक्षा को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से कराने पर जोर है। विद्यालयों को आवश्यक उपकरण और प्रयोगशालाएं समय से दुरुस्त करने को कहा गया है। व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा उनके अग्रसारण केंद्र के विद्यालय में होगी।
प्रयोगात्मक परीक्षाओं की निगरानी विद्यालयों में लगे सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। परिषद ने परीक्षा की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए हैं। इससे जरूरत पड़ने पर रिकॉर्डिंग का अवलोकन किया जा सकेगा। यह व्यवस्था परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने में सहायक होगी। किसी भी गड़बड़ी की जांच में भी इससे मदद मिलेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं। उन्हें निर्धारित समय में परीक्षाएं कराने और सीसीटीवी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें