फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : 98 केंद्रों पर 8817 ने दी प्रयोगात्मक परीक्षा, 248 छात्र-छात्रा रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रही। 98 केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा में 8569 के सापेक्ष 8817 विद्यार्थी शामिल हुए। 248 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने केंद्रों का निरीक्षण कर प्रयोगात्मक परीक्षा का जायजा लिया। बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा सही तरीके से होती हुई मिली। इस दौरान छात्र-छात्राओं से भी परीक्षा से संबंधित प्रश्न किए गए। जिनका उन्होंने काफी हद तक सही तरीके से उत्तर दिया।
वहीं, दूसरी ओर बोर्ड कार्यालय से नामित परीक्षक संबंधित केंद्रों पर पहुंचे और परीक्षार्थियों की लिखित व प्रयोगात्मक परीक्षा कराने के बाद मूल्यांकन किया। मूल्यांकन के बाद प्राप्तांक ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किए गए। परीक्षा की निगरानी के लिए मॉनीटरिंग सेल, सचल दल और नामित सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहे। कंट्रोल रूम प्रभारी मुकेश बाबू ने बताया कि सभी केंद्रों पर जीव विभाग, गृह विज्ञान, रसायन विज्ञान और भूगोल समेत अन्य विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा हुई। इस परीक्षा पर कंट्रोल रूम से पैनी निगाह रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें