फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: 4400 कक्ष निरीक्षक कराएंगे परीक्षा, पहचान पत्र जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा 4400 कक्ष निरीक्षक कराएंगे। इन्हें पहचान पत्र जारी हो गए हैं। 200 कक्ष निरीक्षक अतिरिक्त तैनात किए गए हैं। 24 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षा की तैयारियों में अधिकारी व कर्मचारी जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि परीक्षार्थियों को प्रवेशपत्र और कक्ष निरीक्षकों के पहचान पत्र जारी हो गए हैं। पहली बार कक्ष निरीक्षकों को क्यूआर कोड वाला परिचय पत्र जारी किया है। जिसे स्कैन करते ही संबंधित शिक्षक का फोटो सहित संपूर्ण ब्योरा जैसे उनका नाम, ड्यूटी का नाम, फोटो, विद्यालय का नाम, अध्यापक का विषय, पद व मोबाइल नंबर आदि जानकारी सामने आ जाएगी। इसमें किसी भी तरह का बदलाव भी नहीं किया जा सकेगा।
बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम से लगातार परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे व अन्य उपकरण को जोड़कर उनका ट्रायल लिया जा रहा है। परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर इसकी जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापक और संबंधित कॉलेज की होगी। जनपद में इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए 110 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 86,786 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल के संस्थागत 43,848 और इंटरमीडिएट के संस्थागत 40,298 छात्र-छात्रा शामिल हैं। जबकि हाईस्कूल के व्यक्तिगत परीक्षा देने वाले 267 और इंटरमीडिएट की व्यक्तिगत परीक्षा देने वाले 2,373 छात्र-छात्रा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें