फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : 295 परीक्षार्थियों ने छोड़ी गृह विज्ञान, संगीत गायन व कृषि शस्य विज्ञान की परीक्षा

विज्ञापन
ललिता प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर कन्या इंटर से यूपी बोर्ड परीक्षा देकर लौटती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुक्रवार को भी जारी रही। 110 केंद्रों पर पहली पाली में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के गृह विज्ञान, संगीत गायन व शस्य विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। इनमें 295 परीक्षार्थी शामिल नहीं हुए। शनिवार को पहली पाली में हाईस्कूल गणित का पेपर होगा। इस दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर सख्ती रहेगी।
विज्ञापन

जिले में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को कराने के लिए सभी सात तहसीलों पर 110 केंद्र बनाए गए हैं। शुक्रवार को पहली पाली में हाईस्कूल का कोई पेपर नहीं हुआ। दूसरी पाली में दोपहर दो से शाम 5:15 बजे तक व्यवसाय अध्ययन वाणिज्य वर्ग और गृह विज्ञान का पेपर हुआ।
इन दोनों विषय की परीक्षाओं में पंजीकृत 5,895 परीक्षार्थियों में से 5,661 ने परीक्षा दी और 234 अनुपस्थित रहे। इसी पाली में हाईस्कूल संगीत गायन का पेपर था। इसमें पंजीकृत 218 में से 121 ने परीक्षा दी और छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं, इंटरमीडिएट में कृषि शस्य विज्ञान के पेपर में पंजीकृत 1875 के सापेक्ष 1820 ने परीक्षा दी और 55 छात्र-छात्रा अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि सभी केंद्रों पर सचल दल ने निरीक्षण किया और परीक्षार्थियों की तलाशी कराई।
केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। बताया कि शनिवार को 110 केंद्रों पर पहली पाली में हाईस्कूल गणित व दूसरी पाली में इंटरमीडिएट नागरिक शास्त्र विषय का पेपर होगा। किसी केंद्र पर कोई गड़बड़ी या अव्यवस्था मिलने पर संबंधित केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें