फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिन ब्याही मां ने मांगा अपना बेटा

Fri, 02 Sep 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
विज्ञापन
शिशु - फोटो : demo pic
विज्ञापन
दो वर्ष से नारी निकेतन मेरठ में रह रही बिन ब्याही मां ने हाईकोर्ट में याचिका डालकर अपना बच्चा पाने की गुहार लगाई है। हाईकोर्ट ने बाल कल्याण समिति से बच्चे की जानकारी मांगी है कि वह इस समय कहां हैं, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।जानकारी के मुताबिक, जिले के एक गांव निवासी नाबालिग का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग था। नाबालिग से प्रेम करने वाला युवक बालिग था।
विज्ञापन


इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई थी। वर्ष 2014 में जब नाबालिग के परिजनों को उनके प्रेम प्रसंग और गर्भवती होने का पता चला तो मामला तूल पकड़ गया था। नाबालिग के परिजनों ने पुलिस में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी।

उस समय नाबालिग ने युवक के साथ ही रहने की बात कही थी। साथ ही अपनी जान का खतरा बताते हुए परिजनों के साथ जाने से मना कर दिया था। इस पर अदालत ने नाबलिग को नारी निकेतन मेरठ और युवक को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


इसी बीच उसने एक पुत्र को जन्म दिया तो उसने अपनी उम्र का तकाजा देते हुए साथ ना रखने की अदालत में गुहार लगाई थी। अदालत के आदेश पर बच्चे को बाल कल्याण समिति की मदद से शिशु गृह रामपुर भेज दिया था। करीब दो साल बाद नारी निकेतन में रह रही नाबालिग जो अब बालिग हो गई है, उसने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने बच्चे को पाने की गुहार लगाई है।

हाईकोर्ट ने बच्चे की जानकारी मांगी है। शिशु गृह रामपुर से संपर्क कर बच्चे की जानकारी लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हाईकोर्ट को जल्द ही अवगत करवा दिया जाएगा। - धनवीर सिंह कपासिया, मजिस्ट्रेट, जिला बाल कल्याण समिति सदस्य 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें