फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कल्याण सिंह, डॉ. आंबेडकर और महाराणा प्रताप की मूर्तियों का अनावरण

विज्ञापन
81-बुगरासी में नवनिर्मित नगर पंचायत प्रांगण में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का अनावरण करते सां
विज्ञापन

विज्ञापन
बुगरासी। नवनिर्मित नगर पंचायत प्रांगण में रविवार देर शाम आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। सांसद डॉ. भोला सिंह ने अनावरण कर महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सांसद ने कहा कि महापुरुषों का जीवन समाज और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के राजनीतिक योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान के माध्यम से देश को समानता, न्याय और अधिकारों का मार्ग दिखाया। वहीं, महाराणा प्रताप का त्याग, साहस और स्वाभिमान आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन

सांसद ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के सभी वर्गों तक विकास का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में कराए जा रहे विकास कार्यों का भी उल्लेख किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विकास के साथ महापुरुषों की विरासत और उनके विचारों को संरक्षित रखना भी जरूरी है। प्रतिमाओं के अनावरण के दौरान मौजूद लोगों ने महापुरुषों को नमन किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, नगर पंचायत अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें