फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सुहागरात पर दूल्हे ने दुल्हन से कह दी ऐसी बात... विवाहिता पहुंच गई थाने, पुलिस से बयां की पूरी आपबीती

Sat, 12 Apr 2025 03:40 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

विवाहिता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनका निकाह 5 दिसंबर 2022 को गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी निवासी दानिश मालिक के साथ हुआ था। निकाह के बाद दूल्हे के घर पर दुल्हन की मुंह दिखाई की रस्म चल रही थी। मुंह दिखाई के बाद सुहागरात की सेज पर दुल्हन के चेहरे से घूंघट हटाते ही दूल्हे की हरकत से वह परेशान हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला को सुहागरात में ही दूल्हे ने अपनी प्रेमिका का फोटो दिखा दिया। साथ ही दुल्हन का चेहरा देखकर दूल्हे ने कहा कि वह उसे पसंद नहीं है। उसने परिजनों के दबाव में उनकी इज्जत की खातिर शादी की है। इसके बावजूद आरोपी ने दो वर्ष विवाहिता को अपने घर में रखा और गत माह 20 लाख रुपये अपने परिजनों से लाकर न देने पर मारपीट की और घर से निकाल दिया है।

विज्ञापन

 

कोतवाली देहात में क्षेत्र के अनूपशहर रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी विवाहिता हिना ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनका निकाह 5 दिसंबर 2022 को गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी निवासी दानिश मालिक के साथ हुआ था। निकाह के बाद दूल्हे के घर पर दुल्हन की मुंह दिखाई की रस्म चल रही थी। मुंह दिखाई के बाद सुहागरात की सेज पर दुल्हन के चेहरे से घूंघट हटाते ही दूल्हा बोला कि उसे उसका चेहरा पसंद नहीं है। 

दूल्हे ने अपने मोबाइल में एक युवती की फोटो दिखाई, जिसका नाम उसने मुस्कान बताया। दानिश ने कहा कि यह उसकी गर्लफ्रेंड है और वह पिछले 5 साल से उसके साथ रिलेशन में है। उसने कहा कि उसने घर वालों की इज्जत के लिए पीड़िता से निकाह किया है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी में परिजनों ने करीब 30 लाख रुपये खर्च किए थे। 
विज्ञापन

आरोप है कि दानिश दहेज में लगातार 20 लाख रुपये की मांग कर रहा था। दुल्हन पक्ष की ओर से 20 लाख रुपये की व्यवस्था न होने पर दानिश और उसके परिवार वालों ने हिना के साथ गत 25 मार्च को मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। देहात पुलिस ने मामले में आरोपी पति समेत अन्य ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

 

पढ़ें- लव मैरिज का अंत: पत्नी सिमरन गई जेल, बहन बोली- भाभी ने बहुत प्रताड़ित किया; ट्रोलर्स ने लिखा- 'जा सिमरन जा'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें