फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक बनाकर आया था लुटेरा: सॉफ्टवेयर इंजीनियर से लूटी कार, टेस्ट ड्राइव के नाम पर दे गया चकमा; Video

Sun, 04 Jan 2026 09:55 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा

सार

पीड़ित बोनट बंद करने को उतरे तो आरोपी उनको टक्कर मारता हुआ कार लेकर एनएच-34 की ओर भाग गया। इसके बाद पीड़ित ने शोर मचाया तो अन्य लोग वहां आ गए, लेकिन आरोपी युवक और कहीं दिखाई नहीं दी।
विज्ञापन
पीड़ित और उसके साथी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के खुर्जा स्थित जीटी रोड पर रविवार शाम को ग्राहक बनकर आए युवक ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर से कार लूट ली। आरोपी पीड़ित को टक्कर मारते हुए हाइवे की ओर भाग गया। सूचना के 30 मिनट बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिसके बाद पीड़ित खुद कोतवाली पर शिकायत देने पहुंचे।

विज्ञापन

खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के किला मेवई गांव निवासी पुनीत गिरी ने बताया कि नोएडा की निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर पद पर कार्यरत हैं। उनके पिता दुर्गेश गिरी ने पांच साल पहले मारुति सुजुकी कंपनी की स्विफ्ट कार खरीदी थी। जो सही चल रही थी। कुछ निजी कारणों के चलते परिवार के लोग कार को बेचना चाह रहे थे तो उन्होंने छह महीने पहले ओएलएक्स पर आवेदन कर दिया।

रविवार सुबह उनके पास अज्ञात नंबर से फोन आया, कॉलर ने उनसे कार खरीदने की बात कही। इसके लिए कॉलर ने एक बार कार देखने की इच्छा जताई। इसी के चलते खुर्जा में मारुति के शोरूम के बाहर कार देखने की बात तय हुई। फोन पर हुई बात के अनुसार पीड़ित पुनीत अपने दोस्त भरत तोमर के साथ जीटी रोड पर नवीन सब्जी मंडी से आगे स्थित मारुति कंपनी के शोरूम के बाहर चले गए। जहां पर नंबर के आधार पर कॉलर से संपर्क किया तो एक अज्ञात युवक वहां आ गया।

उक्त युवक ने टेस्ट ड्राइव करने को कहा तो पुनीत परिचालक सीट पर आ गए और भरत पीछे वाली सीट पर बैठ गए। इसके बाद दो-तीन बार युवक ने कार को घुमाया और आगे पीछे किया। कुछ देर बाद बाहर उतरकर बात होने लगीं तो आरोपी युवक दोबारा टेस्ट ड्राइव की बात करने लगा। इस बार केवल पुनीत ही कार में बैठ और भरत बाहर रह गए। तभी आरोपी युवक ने पुनीत से कहा कि इसका बोनट खुल रहा है, जिसको बंद कर दो।

पीड़ित बोनट बंद करने को उतरे तो आरोपी उनको टक्कर मारता हुआ कार लेकर एनएच-34 की ओर भाग गया। इसके बाद पीड़ित ने शोर मचाया तो अन्य लोग वहां आ गए, लेकिन आरोपी युवक और कहीं दिखाई नहीं दी। पीड़ित ने पुलिसकर्मियों और खुर्जा कंट्रोल रूम पर सूचना दी, जिसमें पुलिस कर्मियों ने कोतवाली जाकर शिकायत देने को कहा। करीब 30 मिनट तक पीड़ित घटनास्थल पर पुलिस का इंतजार करते रहे और इसके बाद कोतवाली पहुंच कर शिकायत दी।

पुलिस का बयान
युवक से कार ले जाने का मामला संज्ञान में आया है। इसमें कॉलर ने खुद संपर्क किया तो अभी स्पष्ट नहीं जा सकता है कि घटना लूट है। पुलिस टीम जांच कर रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। - शोभित कुमार, सीओ खुर्जा
विज्ञापन

आरोपी कैमरों से बचने का कर रहा था प्रयास 
पुनीत के दोस्त भरत ने बताया कि आरोपी पहले से ही संदिग्ध लग रहा था। पैदल और अकेले कार खरीदने के लिए आने की बात अजीब थी। खुद को वह हाथरस जनपद का बता रहा था। हमने शोरूम के बाहर कार खड़ी करी थी तो वह बार-बार आगे ले जाने की बात कर रहा था। जब शोरूम बंद हो गया, तब उसने घटना को अंजाम दिया। आरोपी कार के विषय में ज्यादा जानकारी रखता था तो ऐसा लग रहा था कि मैकेनिक या दुकानदार है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें