बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ इलाके के गांव मुमरेजपुर स्थित केपी कांता ग्रामोदय इंटर कॉलेज के सामने रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं।
जानकारी के अनुसार, जिला बदायूं के थाना बिल्सी क्षेत्र के गांव बेरमे बुजुर्ग निवासी राजीव (32) पुत्र श्याम बाबू अपने छोटे भाई सुमित के साथ दिल्ली से बाइक पर सवार होकर दीपावली का त्योहार मनाने अपने गांव लौट रहे थे।
जैसे ही दोनों भाई अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुमरेजपुर स्थित केपी कांता ग्रामोदय इंटर कॉलेज के समीप पहुंचे, तभी सामने से आए एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।