फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अंडर-12 एकदिवसीय क्रिकेट मैच स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के खालसा क्रिकेट मैदान पर बुधवार को अंडर-12 का एकदिवसीय क्रिकेट मैच खेला गया। मैच बालाजी-ए और बी टीम के बीच हुआ। बालाजी बी की टीम ने 50 ओवर में 233 रन बनाए। इसके बाद दोनों टीम के कोच ने एक खिलाड़ी के बीमार होने के कारण मैच स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

नगर के डीएम रोड़ स्थित खालसा क्रिकेट मैदान पर एकदिवसीय मैत्री मैच का आयोजन हुआ। यह एसएनएस और बालाजी क्रिकेट टीम के बीच खेला जाना था। एसएनएस की पूरी टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी। ऐसे में बालाजी सीनियर की ए और बी टीम के बीच मैच कराया गया। बालाजी सीनियर बी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 233 रन बनाए।
हिमांशु वशिष्ठ ने 50 रन, आयुष सैनी ने 39 रन, डब्बू शर्मा ने 38 रन, निक्कू नादर ने 20 रन, मोहित सागर ने 17 रन, पर्व सिंह ने 15 रन और ध्रुव गिरी ने 11 रनों का योगदान दिया। बालाजी सीनियर ए के गेंदबाज आर्यवीर सिंह चौहान ने छह विकेट, अमन राठी ने दो विकेट, गोविंद और शिवम ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन

बालाजी क्रिकेट एकेडमी के कोच मुनेश गिरी ने बताया कि एक पारी खेलने के बाद दूसरी टीम का एक खिलाड़ी बीमार हो गया। इसकी वजह से मैच स्थगित कर दिया गया। अब दूसरी पारी होने पर मैच का परिणाम जारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें