संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। बुलंदशहर विकास प्राधिकरण की सख्ती के बाद भी लोग बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध प्लाटिंग करा रहे हैं। बृहस्पतिवार को गंगेरुआ में 11 बीघा जमीन पर बन रही अनाधिकृत कॉलोनी को प्राधिकरण ने ध्वस्त करा दिया।
प्राधिकरण के सक्षम अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि अनाधिकृत कॉलोनियों को ध्वस्त करने और अवैध निर्माण पर सीलिंग की कार्रवाई जारी है। जोन-तीन-ए गंगेरुआ में शिवकुमार शर्मा व ओमप्रकाश शर्मा ने करीब 11 बीघा भूमि पर अनाधिकृत कॉलोनी बनवा रहे थे। कॉलोनी को प्राधिकरण की सचल प्रवर्तन दल ने ध्वस्त करा दिया। बताया कि बिना मानचित्र स्वीकृत कराए कोई निर्माण और प्लॉट की खरीदारी न करें। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता, अवर अभियंता, नामित पुलिसबल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।