फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बड़ा हादसा: हाईवे पार कर रहीं दो महिलाओं को कार ने कुचला, दुर्घटना में 12 साल की बच्ची घायल

Tue, 11 Aug 2026 04:45 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा

सार

हादसे का शिकार हुई मृत महिलाओं की पहचान 55 वर्षीय सुमित्रा और 23 वर्षीय मालती के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में घायल 12 वर्षीय बच्ची का नाम पायल बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
कार ने दो महिलाओं को कुचला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के खुर्जा स्थित एनएच-34 पर अरनिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुनि गांव के समीप एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहां हाइवे पार कर रही महिलाओं और एक बच्ची को एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं की जान चली गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है।

विज्ञापन


कौन है हादसे में मृत महिलाएं
हादसे का शिकार हुई मृत महिलाओं की पहचान 55 वर्षीय सुमित्रा और 23 वर्षीय मालती के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में घायल 12 वर्षीय बच्ची का नाम पायल बताया जा रहा है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल पायल को आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस की भूमिका
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है। इस अचानक हुए हादसे के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें