फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 15 बीघा में बनीं दो अनधिकृत काॅलोनी ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण के सचल प्रवर्तन दल ने बुधवार को जहांगीराबाद क्षेत्र में करीब 15 बीघा भूमि पर बन रही दो अनधिकृत काॅलोनियों को बुलडोजर चला ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

प्राधिकरण उपाध्यक्ष डॉ. अंकुर लाठर ने बताया कि बुधवार को सचल प्रवर्तन दल को जहांगीराबाद क्षेत्र में भेजा गया। इस दौरान जहांगीराबाद-औरंगाबाद रोड स्थित प्रथम माइलस्टोन के पास बृजेश सिंह करीब तीन बीघा भूमि पर एवं गांव वहीपुर व गहना गोवर्धन मंडी रोड पर सुरेंद्र दीक्षित एवं आनंद सिंघल करीब 12 बीघा भूमि पर अनधिकृत काॅलोनी काट प्लाटिंग करते मिले। दोनों अनधिकृत काॅलोनियों को सचल प्रवर्तन दल ने ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें