फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: चोरी की आठ बैटरियों के साथ दो चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
खुर्जा पुलिस द्वारा पकड़े गए चोर - संवाद
विज्ञापन
खुर्जा। पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की आठ बैट्रियों व अन्य सामान के साथ दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि बुधवार को पुलिस टीम ने मूंडाखेड़ा मार्ग पर आबदानगर के पास दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनसे तमंचा व छूरी बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम वकील निवासी मलगौसा खुर्जा देहात और रिंकू निवासी गांव अटरेना पहासू बताया। जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने आवास-विकास कालोनी के खंडहर पड़े आवासों से आठ चोरी की बैटरी, तीन इंवर्टर, एक साइकिल, ई-रिक्शा समेत अन्य सामान बरामद किया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शातिर किसम के अपराधी हैं उनपर जनपद व अन्य जनपदों के थानों में अपराधिक मामले दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें