फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गाय चोरी कर ले जा रहे दो चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नरौरा/राजघाट। रामघाट थाना पुलिस ने दो पशु चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई एक गाय बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी देहात रोहित मिश्र ने बताया कि राजघाट निवासी शिवशंकर की शुक्रवार को चोरों ने गाय चोरी कर ली थी। जिसकी रिपोर्ट पीड़ित ने थाने पर दर्ज कराई थी। पुलिस ने रविवार रात को बिहारघाट से उदयगढ़ी गांव के रास्ते पर दो लोगों को एक गाय के साथ जाते देखा। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे लोग गाय छोड़कर भागने लगे।
पुलिस ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों की शिनाख्त बंटी और राजू निवासी गांव सिकंदरपुर थाना रजपुरा जनपद संभल के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने दो दिन पूर्व गाय चोरी करके जंगल में बांध दी थी। मौका पाकर उसे बेचने के लिए लेकर जा रहे थे। दोनों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें