फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दो तस्कर गिरफ्तार, चार किलो अफीम बरामद

विज्ञापन
नरौरा पुलिस द्वारा पकड़े गए तस्कर व बरामद अफीम। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
नरौरा। थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे पर गांधीघाट के निकट चेकिंग अभियान के दौरान दो युवकों को करीब चार किलो अफीम की तस्करी करते हुए गिरफ्तार कर लिया। अफीम की बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का पूछताछ के बाद चालान कर दिया है। दोनों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पूछताछ में सामने आया कि यह अफीम पंजाब ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन

एसपी देहात रोहित मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे गांधीघाट के पास स्वाट देहात प्रभारी लोकेश अग्निहोत्री व एसओ हरवीर सिंह संयुक्त रूप से वांछित व वारंटियों की तलाश में जुटे हुए थे। इस दौरान सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक मादक पदार्थ की तस्करी कर ला रहे हैं। जिसे वह संभल की ओर से ला रहे हैं और पंजाब ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। पुलिस ने पैदल जा रहे दो युवकों को रुकने का इशारा किया तो दोनों भागने लगे। जिन्हें पुलिस ने कुछ दूरी पर ही घेराबंदी कर पकड़ लिया।
आरोपियों के पास मौजूद बैगों की तलाशी ली गई। जिनमें एक आरोपी श्यामवीर सिंह निवासाी सल्लन नगर, बिनावर जनपद बदायूं के कब्जे से 2.387 किलो अफीम बरामद हुई। जबकि, उसके साथी पप्पू के कब्जे से 1.984 किलो अफीम बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह अफीम इनके द्वारा पंजाब ले जाई जा रही थी। गांधीघाट पर उतरने के बाद दूसरी बस पकड़ने के लिए वह पैदल दीनदयाल चौक की ओर जा रहे थे। दोनो आरोपियों को पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस इनका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। इसके अलावा आरोपी अफीम कहां से लाए और पंजाब में कहां पहुंचाने वाले थे, इसकी भी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें