फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जहांगीरपुर से नोएडा तक दो रोडवेज बस का संचालन शुरू

विज्ञापन
जहांगीरपुर से नोएडा जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते अतिथि। संवाद
विज्ञापन
जहांगीरपुर। कस्बा क्षेत्र से नोएडा तक दो रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो गया है। मंगलवार को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इससे जहांगीरपुर कस्बा व देहात के लोगों को जेवर व ग्रेटर नोएडा और नोएडा जाने में आसानी होगी। इसका लाभ नौकरीपेशा लोग और छात्रों को मिलेगा।
विज्ञापन




जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि दोपहर के वक्त जहांगीरपुर से नोएडा तक रोडवेज बस की कोई सुविधा नहीं थी। खुर्जा से केवल एक बस सुबह आठ बजे आकर रवाना हो जाती थी। इसके बाद नोएडा जाने वाले नौकरीपेशा और छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कत होती है। इस संबंध में जहांगीरपुर के लोगों ने बस संचालन की मांग की थी।



इस मांग को लेकर यमुना विकास प्राधिकरण और परिवहन निगम में बस संचालन का प्रस्ताव भेजा गया। इस प्रस्ताव पर निगम की ओर से दो बसों के संचालन की अनुमति दी गई। इसके लिए पहले सर्वे हुआ। सर्वे में सुबह व शाम को पर्याप्त यात्रियों की संख्या देखते हुए मंगलवार को दोनों बसों संचालन शुरू हो गया।
विज्ञापन




इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जेवर विधायक, विशिष्ट अतिथि में जहांगीरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र मीणा, पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा रहे। दोपहर दो बजे बस में यात्रियों को बैठाकर रवाना किया गया। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि बस जहांगीरपुर से जेवर, दयानतपुर, तीर्थली, परीचौक, सूरजपुर आदि मार्गों से होते हुए नोएडा सेक्टर 37 बस अड्डा पर पहुंचेगी। एक बस सुबह नौ बजे और दूसरी दोपहर दो बजे जहांगीरपुर से रवाना होगी। इस दौरान यमुना विकास प्राधिकरण से वरिष्ठ प्रबंधक प्रमोद खटाना, उप वरिष्ठ प्रबंधक बलराज सिंह, परिवहन निगम के एसएसआई विष्णुदत्त शर्मा, हिमांशु कौशिक, संजीव सिंह, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें