फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 6.45 करोड़ से दो सड़कों का होगा चौड़ीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। शासन ने लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव पर दो सड़कों के चौड़ीकरण के लिए मंजूरी दी है। 6.45 करोड़ रुपये के सापेक्ष करीब तीन करोड़ रुपये की धनराशि जारी भी की है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि जिले की जर्जर सड़कों के नवीनीकरण व आवश्यकतानुसार कुछ सड़कों के चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था। अब शासन ने 6.45 करोड़ रुपये की लागत वाली दो सड़कों के चौड़ीकरण को मंजूरी दे दी है। इसमें गांव लोहगरा से टांडा संपर्क मार्ग का 2.15 करोड़ से नवनिर्माण होगा। जिसके लिए 1.07 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है।
जबकि बुलंदशहर-स्याना-गढ़ राज्य मार्ग संख्या 65 स्थित गांव इमलिया से बुलंदशहर-सैदपुर रोड संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 3.89 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए 1.94 करोड़ रुपये जारी किए हैं। बताया कि इन दोनों ही प्रस्तावों के सापेक्ष टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगले आठ माह में इन कार्यों को पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

-
रोक के बावजूद निर्माण कार्य कराने का आरोप
बुलंदशहर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के मेरठ मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र राघव ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में एनजीटी की रोक के बावजूद निर्माण कार्य कराए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि अनूपशहर में गंगा व सड़क किनारे प्लॉटिंग व दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। जिस पर नगर पालिका की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने डीएम से उचित कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें