पकड़े गए बदमाशों की शिनाख्त शहजाद, आसिफ उर्फ भालू निवासीगण ग्राम निडोरी थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद के रुप में हुई हैं। बीते दिनों अगौता क्षेत्र के निर्माणाधीन बुलंद बायो गैस प्लांट में आरोपियों ने अपने साथियो के साथ डकैती की घटना की थी।
स्वाट टीम व थाना अगौता पुलिस ने गुलावठी रोड पर सरकारी ट्यूबवेल के पास संदिग्ध व्यक्ति वाहन की चेकिंग कर रही थी। उसी समय एक बाइक पर दो व्यक्ति आते हुये दिखाई दिये, जो पुलिस को देखकर गांव सीही के जंगल की तरफ जाने वाले रास्ते पर तेजी से बाइक को लेकर भागने लगे।
विज्ञापन
जिस पर पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया तो कुछ दूरी पर आम के बाग के पास बदमाशों की बाइक फिसल गयी। अपने आपको पुलिस से घिरता देख बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी, पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गये।
पकड़े गए बदमाशों की शिनाख्त शहजाद, आसिफ उर्फ भालू निवासीगण ग्राम निडोरी थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद के रुप में हुई हैं। बीते दिनों अगौता क्षेत्र के निर्माणाधीन बुलंद बायो गैस प्लांट में आरोपियों ने अपने साथियो के साथ डकैती की घटना की थी। इनकी गिरफ्तारी पर एसएसपी ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था।