हाईवे-93 स्थित नारायनपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार तड़के संभल जनपद के थाना गिन्नौर के गांव स्यौरा निवासी रमेश (27) और आकाश (30) बाइक से अलीगढ़ की तरफ से अपने गांव लौट रहे थे।
नारायनपुर गांव के पास हाईवे-93 पर पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दानपुर सीएचसी भेजा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी है। शव का पंचनामा भरकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।