फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बाजार में चलते-चलते सड़क पर गिरे दो लोग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नगर निवासी दो अधेड़ व्यक्तियों की मंगलवार को बाजार में अलग-अलग स्थानों पर मौत हो गई। दोनों ही लोग सड़क पर चलते-चलते अचानक गिर कर अचेत हो गए। जिन्हें अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने मौत का कारण हार्ट अटैक से होना बताया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला चौधरीवाड़ा निवासी इलियास (55) मंगलवार सुबह घर से बाजार गए थे। जहां से वापस लौटते समय वह अचानक बेहोश होकर रास्ते में गिर पड़े। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी जांच पड़ताल की लेकिन परिजनों ने उनका पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। परिजनों ने बताया कि चिकित्सकों का कहना था कि इलियास की मौत हार्ट अटैक से हुई है। वहीं मोहल्ला हरिशाह निवासी इस्मालुद्दी (52) मंगलवार दोपहर किसी कार्य से बाजार गए थे। शाम करीब चार बजे नगर की चैंबर की धर्मशाला के पास वह एक मोबाइल शॉप के सामने अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर गए। राहगीरों ने उन्हें पास में ही स्थित अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद परिजन उनके शव को घर ले गए। परिजनों ने बताया कि चिकित्सक का कहना है कि उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है।
दोनों व्यक्तियों की मौत की जानकारी मिली है। प्रारंभिक जांच व चिकित्सकों के मुताबिक दोनों की मौत हार्ट अटैक से हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिए गए। - विकास प्रताप सिंह चौहान, सीओ सिकंदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें