फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा: आमने-सामने की भिड़ंत में बाइकों के उड़े परखच्चे, दो युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

Mon, 27 Jul 2026 11:30 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

सुबह करीब 9:30 बजे चौढेरा गांव के पास दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और चारों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।
विज्ञापन
दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर में अलीगढ़-अनूपशहर नेशनल हाईवे पर थाना छतारी क्षेत्र के गांव चौढेरा के निकट सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

सुबह करीब 9:30 बजे चौढेरा गांव के पास दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और चारों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना देने के साथ ही सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दानपुर पहुंचाया।

सीएचसी दानपुर में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने चारों की गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रास्ते में अमन उर्फ छोटू पुत्र इंद्रजीत, निवासी सुनामी, थाना गोधा, अलीगढ़ तथा इंस्पेक्टर पुत्र गुलाब सिंह, निवासी बाजिदपुर, थाना नारखी, फिरोजाबाद ने दम तोड़ दिया।

वहीं, प्रशांत पुत्र कल्याण सिंह, निवासी सुनामी, थाना गोधा, अलीगढ़ और नसीर पुत्र गुलाब सिंह, निवासी बाजिदपुर, थाना नारखी, फिरोजाबाद का अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

सीसीटीवी प्रभारी अतुल यादव ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बुलंदशहर भेज दिया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है तथा तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक हादसे से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है, जबकि क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें