चोला। थाना क्षेत्र के गांव दाउदपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव दाउदपुर निवासी गजेंद्र, ओमपाल सिंह में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी,डंडें चले। मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से पांच-पांच लोग चोटिल हो गए। मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके से दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लिया है। जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कार्रवाई की जाएगी।