फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: काम की तलाश में घर छोड़कर गए दो नाबालिग दोस्त, पुलिस ने बरामद किया, दोनों ने बताई आपबीती

Tue, 24 Nov 2026 06:47 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा (बुलंदशहर)

सार

22 नवंबर को शिकायत मिलने के बाद खुर्जा पुलिस ने तलाश शुरू की। मंगलवार को पुलिस ने दोनों को गाजियाबाद से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
बरामद किए गए दोनों नाबालिग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के खुर्जा में रुपये कमाने की लालसा लेकर काम की तलाश में दो नाबालिग दोस्त दिल्ली पहुंच गए। जहां पर किसी ने उनको काम नहीं दिया। खुर्जा पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम तलाश में जुट गई और मंगलवार को गाजियाबाद से सकुशल बरामद किया। बच्चों से मिलकर परिजन खुश हो गए। 
विज्ञापन


खुर्जा कोतवाली क्षेत्र की चमन विहार कॉलोनी निवासी ज्योति शर्मा ने 22 नवंबर को पुलिस को शिकायत दी, जिसमें उन्होंने बताया कि उनका 13 वर्षीय बेटा घर से बिना जानकारी दिए कहीं चला गया था। उन्होंने इस संबंध में काफी जगह तलाश की, लेकिन कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी। उनका आशंका थी कि कोई अज्ञात उनके बेटे को बहला फुसला कर ले गया है। 

शिकायत मिलने पर खुर्जा कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और किशोरी की तलाश शुरू कर दी। खुर्जा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जांच में सामने आया कि किशोर अपने साथ 14 वर्षीय दोस्त को भी लेकर आ गया था। दोनों के पास एक मोबाइल था, जिसका नंबर बंद आ रहा था। ऐसे में सर्विलांस टीम ने मोबाइल को ट्रेस करना शुरू कर दिया और दोनों किशोरों की फोटो अलग-अलग थाना क्षेत्र में सर्कुलेट कर दी। 
विज्ञापन


गाजियाबाद के भोपुरा में एक युवक का फोन आया, जिसने दोनों युवक की उसके पास होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही खुर्जा पुलिस की टीम तत्काल वहां पहुंची। जहां दोनों किशोर को सकुशल बरामद किया और खुर्जा लाया गया। परिजनों की मौजूदगी में दोनों नाबालिग दोस्तों के बयान दर्ज किए गए। 

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में दोनों किशोर बताया कि वह रुपये कमाने की इच्छा रखते थे। इसलिए वह ट्रेन से पहले दिल्ली गए। जहां पर काम तलाश किया, लेकिन नाबालिग होने के चलते किसी ने काम नहीं दिया। किसी तरह उन्होंने लोगों की मदद से भोजन किया। जब लोनी के भोपुरा क्षेत्र पहुंचे। वहां एक युवक ने शरण दी और दोनों को चाय-नाश्ता कराया। उस युवक ने ही पुलिस को सूचना दी। वहीं, बच्चों से मिलकर परिजन खुश हो गए और पुलिस का आभार प्रकट किया। वहीं पुलिस ने परिजन व किशोरों को समझाया और ऐसे वक्त में होने वाली आपराधिक घटनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें