फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अलीगढ़-राजघाट के बीच आज चलेगी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने के लिए गंगा घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामघाट-राजघाट पहुंचेंगे। इसको देख उत्तर मध्य रेलवे अलीगढ़-राजघाट नरौरा के बीच एक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन मंगलवार को अप-डाउन संचालित होगी। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया क गाड़ी संख्या 04187 अलीगढ़ से मंगलवार सुबह 05:40 बजे रवाना होकर मंजूरगढ़ी, हरदुआगंज, सुनामई हाल्ट, गोधा हाल्ट, अतरौली रोड, धरमपुर हाल्ट और डिबाई होते हुए सुबह 7:15 बजे राजघाट नरौरा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04188 राजघाट नरौरा से सुबह 08:15 बजे चलेगी और डिबाई, धरमपुर हाल्ट, अतरौली रोड, गोधा हाल्ट, सुनामई हाल्ट, हरदुआगंज तथा मंजूरगढ़ी स्टेशनों पर ठहरते हुए सुबह 09:55 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें