बुलंदशहर जिले के गांव मुबारकपुर में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान, निर्माण स्थल के पास सड़क किनारे कुछ मजदूर रात में सो रहे थे। अचानक, एक रोड़ी से लदे ट्रक की कमानी टूट गई, जिसके कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और सीधे सो रहे मजदूरों के ऊपर जा गिरा।
बुलंदशहर थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव मुबारकपुर में कल देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे सो रहे मजदूरों के ऊपर रोड़ी से लदा एक ट्रक पलट गया। इस हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गांव मुबारकपुर में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान, निर्माण स्थल के पास सड़क किनारे कुछ मजदूर रात में सो रहे थे। अचानक, एक रोड़ी से लदे ट्रक की कमानी टूट गई, जिसके कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और सीधे सो रहे मजदूरों के ऊपर जा गिरा। रोड़ी के भारी वजन के नीचे दबने से मजदूरों को निकलने का मौका नहीं मिला।
इस हादसे में राकेश (30) पुत्र राजेंद्र और पवन (35) पुत्र बनवारी लाल, जो रहीम कोर्ट डिबाई बुलंदशहर के रहने वाले बताए जा रहे हैं, की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का उपचार जारी है और उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।