ककोड़। क्षेत्र में बुखार के चलते चार माह की मासूम व 15 वर्षीय किशोरी ने दम तोड़ दिया। दोनों को पिछले तीन-चार दिन से बुखार था। परिजन उनका इलाज निजी चिकित्सकों से करवा रहे थे। वहीं, मासूम के दफनाने पर विवाद होने पर पुलिस ने मामला शांत कराया।
कस्बे के मोहल्ला जाटवान निवासी अजय ने बताया कि उनकी चार माह की मासूम आरुहि को तीन-चार पूर्व बुखार आया था। बुखार होने पर परिजन एक चिकित्सक से इलाज करवा रहे थे। अजय ने बताया कि बेटी का स्वास्थ्य में सुधरने की जगह और बिगड़ता चला गया।
रविवार सुबह बेटी ने दम तोड़ दिया। जिसको दफनाने के लिए पहुंचे तो खेत मालिक ने विरोध किया। इसकी सूचना देकर पुलिस को बुलाया गया। इसके बाद बेटी को दफनाया जा सका।
उधर, मोहल्ले निवासी महेंद्र सिंह की 15 वर्षीय पुत्री वेदिका कक्षा 10 की छात्रा थी। महेंद्र सिंह ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व बेटी को बुखार होने पर निजी चिकित्सक से इलाज करवा रहे थे।
स्वास्थ्य में सुधार न होने पर बेटी को बुलंदशहर में एक चिकित्सक को दिखाया। शनिवार शाम स्वास्थ्य बिगड़ने पर चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। उपचार के लिए ले जाते समय पुत्री ने दम तोड़ दिया।
कोट
दोनों की मौत की जानकारी मिलने पर जांच कराई जा रही है। दोनों को परिजन सरकारी चिकित्सालय लेकर नहीं आए। - डॉ. आत्म प्रकाश, स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ककोड़
मोहल्ले वालों का जमीन को लेकर कुछ आपसी विवाद था। मासूम को नियत स्थान पर दफन किया गया। - प्रखर पांडेय, सीओ सिकंदराबाद