फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: डिबाई में दो, बीबीनगर-औरंगाबाद में एक-एक प्रत्याशी ने अध्यक्ष पद पर किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन डिबाई नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए दो, बीबीनगर और औरंगाबाद नगर पंचायत के अध्यक्ष के लिए एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया। सभासद पद के लिए कुल 85 लोगों ने नामांकन किए। बृहस्पतिवार को 68 अध्यक्ष पद और 239 सभासद पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। पिछले चार दिन में अध्यक्ष पद के लिए 312 और सभासद पद के लिए 1614 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है।
विज्ञापन

11 मई को होने वाले निकाय चुनाव के लिए 24 अप्रैल तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी। पिछले चार दिनों में अध्यक्ष और सभासद पद के लिए कुल 1926 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए सात और सभासद पद के लिए कुल 132 प्रत्याशियों ने नामांकन किए हैं। अभी तक किसी भी बड़े दल के प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया है। सपा के 11 निकायों के अध्यक्ष पद के लिए घोषित प्रत्याशी शुक्रवार या शनिवार को नामांकन कर सकते हैं। अभी तक नगर पालिका बुलंदशहर, शिकारपुर, स्याना, जहांगीराबाद, अनूपशहर, खुर्जा और सिकंदराबाद के साथ नगर पंचायत खानपुर, नरौरा, छतारी, पहासू और ककोड़ पर अध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन नहीं हुआ है।

डीएम-एसएसपी ने सिकंदराबाद, खुर्जा तहसील का किया निरीक्षण
डीएम चंद्रप्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने बृहस्पतिवार को सिकंदराबाद और खुर्जा तहसील में पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया का जायजा लिया। सिकंदराबाद में नामांकन स्थल पर पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। खुर्जा में भी कोविड नियमों का पालन कराने और पुलिस को सतर्क रहने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

निकायवार नामांकन पत्रों की बिक्री -
नगर निकाय अध्यक्ष नामांकन सभासद नामांकन अध्यक्ष नामांकन पत्र सभासद नामांकन पत्र
बुलंदशहर 00 02 06 30 गुलावठी 00 02 01 11
औरंगाबाद 01 03 02 12 खुर्जा 00 01 03 23
सिकंदराबाद 00 03 07 22 ककोड़ 00 00 04 00 अनूपशहर 00 00 03 18
जहांगीराबाद 00 20 07 21
स्याना 00 12 10 08 बुगरासी 00 06 00 06
खानपुर 00 01 02 07 बीबीनगर 01 01 01 11
शिकारपुर 00 00 04 17 पहासू 00 04 02 16 छतारी 00 03 04 06 डिबाई 02 05 06 19 नरौरा 00 02 06 12
कुल 04 85 239 68


सार्वजनिक अवकाश के दौरान भी नामांकन केंद्रों पर कार्य किया जाएगा। इसके लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। निष्पक्ष रूप से नामांकन कराने के आदेश सभी एसडीएम को दिए हैं। - डा. प्रशांत कुमार, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें