फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दीपक हुड्डा टीम ने ग्रीन आर्मी को हरा फाइनल में जगह बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलावठी। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी राहुल चौधरी ने कहा है कि कबड्डी को क्रिकेट की तरह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। राहुल चौधरी बृहस्पतिवार को स्थानीय गायत्री पब्लिक स्कूल में डॉ. जितेंद्र तेवतिया प्रेरणा न्यास के तत्वाधान में आयोजित विशाल कबड्डी टूर्नामेंट के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कबड्डी देश की माटी से जुड़ा खेल है। आज कबड्डी के खेल को क्रिकेट की तरह पहचान मिली है। अब युवाओं का भविष्य कबड्डी में भी सुरक्षित है। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.अन्तुल तेवतिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को उभारने के लिए कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर कबड्डी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में दीपक हुड्डा की टीम ने ग्रीन आर्मी को 18 अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दीपक हुड्डा की टीम को 37 अंक मिले, जबकि ग्रीन आर्मी को 19 अंक मिले। इस मौके पर डॉ. सविता तेवतिया, डॉ. निकुंज तेवतिया, आचार्य गोपालन अनीस, डायरेक्टर मुकेश मुद्गल, बालीवाल खिलाड़ी रोहित राणा, देवु प्रमुख, सुधीर शर्मा, अन्नू चौधरी, शक्तिप्रताप सिंह, अन्नू चौधरी, शैलेश तेवतिया, बंटी प्रधान, कृष्ण तेवतिया आदि मौजूद रहे। संचालन सुधीर शर्मा एवं मोहम्मद इदरीश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें