फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दो स्वास्थ्य अफसरों, एक फार्मासिस्ट की अमरनाथ यात्रा में लगी ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को चिकित्सा सेवा देने के लिए पहली बार जिले के दो स्वास्थ्य अफसर व एक फार्मासिस्ट की ड्यूटी लगी है। ये चिकित्सक यात्रा के दूसरे व तीसरे चरण में श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुविधाएं देंगे। इसके लिए शुक्रवार को दो स्वास्थ्य अफसर रिलीव हो जाएंगे। जो 13 जुलाई से विभिन्न स्थानों पर लगे शिविर में सेवाएं देंगे।
विज्ञापन

तीन जुलाई से बाबा अमरनाथ की यात्रा शुरू हो चुकी है। यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सेहत का ख्याल रखने के लिए जम्मू से लेकर यात्रा मार्ग एवं गुफा तक कश्मीर स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा शिविर लगाए जाते हैं। जिसमें देशभर के स्वास्थ्य अफसर समेत अन्य की ड्यूटी लगाई जाती है। इस बार जिले से दो स्वास्थ्य अफसर समेत तीन अफसरों की ड्यूटी श्री अमरनाथ यात्रा में लगी है।
इसके लिए कश्मीर के स्वास्थ्य सेवा निदेशालय ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा के निदेशक को पत्र भेजा है। लखनऊ से प्रदेश के 33 चिकित्सकों एवं अन्य स्टाफ की श्री अमरनाथ यात्रा में ड्यूटी की सूची जारी की है। इसमें जिले के चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौरव सक्सेना व डाॅ. हिमांशु कुमार मित्त्तल की दूसरे चरण में 13 जुलाई से 28 जुलाई तक और फार्मासिस्ट पवन कुमार की तीसरे यानी अंतिम चरण में 26 जुलाई से 10 अगस्त तक ड्यूटी लगी है। दूसरे चरण में जाने वाले दोनों स्वास्थ्य अफसर शुक्रवार को रिलीव हो जाएंगे।
विज्ञापन


श्री अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं को चिकित्सा सेवा देने के लिए दो स्वास्थ्य अफसर व एक फार्मासिस्ट की ड्यूटी लगने का आदेश मिल गया है। श्री अमरनाथ यात्रा में ड्यूटी पर जाने से पूर्व सभी को रिलीव कर दिया जाएगा। - डॉ. सुनील कुमार दोहरे, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें