अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में वर्ल्ड जू-जुत्सु चैंपियनशिप में चयनित तीन खिलाड़ी छात्राओं के
बुलंदशहर। अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी की दो छात्राओं का वर्ल्ड जु-जुत्सु चैंपियनशिप में चयन होने पर महाविद्यालय में खुशी की लहर है। अब दोनों खिलाड़ी सात से 14 नवंबर 2025 तक बैंकॉक में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
कोच भूपेंद्र कुमार ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में 52 किलोग्राम भार वर्ग में गांव माजरा खानपुर निवासी लवली यादव और 70 किलोग्राम भार वर्ग में गांव खाद मोहननगर निवासी लवी शर्मा हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राजेंद्र कुमार, क्रीड़ा अधिकारी प्रो. भीष्म सिंह, प्रो. निशा चौधरी, डॉ. मनीष मिश्र आदि ने खिलाड़ियों को माला पहनाकर सम्मानित किया।