फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: घरों और दुकानों में दो फुट भरा पानी, करोड़ों रुपये का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर।
करीब डेढ़ घंटे की मूसलाधार बारिश से शहर और गली-मोहल्लों की सड़कों के साथ लोगों के घरों, मकान-दुकानों में भी दो फीट से अधिक पानी भर गया। इससे लोगों के घरों का सामान बर्बाद हो गया और व्यापारियों को भी करोड़ों का नुकसान हुआ है। लोगों का आरोप है कि निकायों की ओर से नाला सफाई के नाम पर खानापूर्ति की गई, इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ा।

शुक्रवार को शहर के साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हुई। सुबह करीब 10 से 11.30 बजे तक 52.5 एमएम बारिश होने के कारण शहर के मुख्य मार्गों के साथ गली-मोहल्लों की सड़कों पर दो फीट तक पानी भर गया। बड़ी मात्रा में गलियों में पानी भरने के कारण गंदा पानी लोगों के घरों, मकानों और दुकानों में भी घुस गया। इससे व्यापारियों के साथ अन्य लोगों का करोड़ों रुपये का सामान बर्बाद हो गया। नगर के कैलाशपुरी निवासी व्यापारी विजय गुप्ता के मसाला गोदाम में पानी भरने से मसाला बर्बाद हो गया, जबकि साठा निवासी भूपेंद्र कुमार व आनंद विहार कालोनी में राहुल, सचिन, राकेश समेत अन्य लोगों के मकानों में पानी भर गया। इस वजह से घरों में रखे बेड, सोफा, अलमारी, ड्रेसिंग टेबिल, कूलर समेत रसोई में रखी खाद्य सामग्री बर्बाद हो गई। इसके अलावा कैलाशपुरी, राधानगर, शास्त्री नगर, साठा समेत शहर की अन्य कालोनियों में बने मकान व दुकानों में पानी भर गया। जबकि नगर के काला आम, डीएम रोड, जिला अस्पताल परिसर, डीएवी तिराहा से बीएसए कार्यालय, कोर्ट परिसर, अस्पताल रोड, कलक्ट्रेट रोड, चांदपुर रोड, शनिदेव मंदिर से नुमाइश मैदान रोड पर भी जलभराव हुआ। बारिश बंद हुई तो पानी को निकलने में करीब एक घंटे का समय लग गया। इसके चलते एक साथ बड़ी संख्या में वाहन सड़क पर आए और लोगों को जाम से परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन




भीषण गर्मी से मिली राहत

शुक्रवार को मूसलाधार बारिश के बाद भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। पूरे दिन धूप न निकलने के कारण उमस भरी गर्मी से भी लोगों को राहत मिली।



बारिश के दौरान फाल्ट से गुल रही बिजली

बारिश के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रही। स्थिति यह रही कि कई लाइन में फाल्ट हो गए तो कई अन्य लाइन को सुरक्षा के लिए बंद कर दिया गया। बारिश बंद होने के बाद कर्मचारी मैदान में आए और फाल्ट को ठीक कर बिजली सप्लाई चालू कराई। इस दौरान देवीपुरा, प्रेमनगर, डीएम रोड, अस्पताल रोड, चांदपुर रोड, राधा नगर, बाईपास, साठा, ऊंपरकोट, अनूपशहर अड्डा, 40 फुटा रोड समेत अन्य क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रही।
विज्ञापन




व्यापारियों की बढ़ी परेशानी

औरंगाबाद में एक घंटे की मूसलाधार बारिश से सबसे अधिक नुकसान सदर बाजार के व्यापारियों को हुआ है। यहां तुषार गर्ग, रामकुमार वर्मा, योगेश वर्मा, बबलू अग्रवाल, अमित अग्रवाल, मुकुल गर्ग, योगेश वर्मा, कपिल वर्मा, ध्रुव सिंघल की दुकानों में पानी भर गया। इसके चलते दुकानों में रखा हजारों रुपये का सामान बर्बाद हो गया। जहांगीराबाद मोड़ चौराहा, जहांगीराबाद रोड़, स्याना रोड पर नालों की सफाई होने के बाद भी नाले का पानी दुकानों तक पहुंच गया। प्राचीन नागेश्वर शिव मंदिर के मुख्य गेट पर फिर जलभराव हो गया। समर्थ भारती स्कूल और हनुमान मंदिर के सामने नाले का गंदा पानी जमा हो गया। कसाईबाड़ा, जामा मस्जिद के पीछे, नई बस्ती, गुली, अजीजाबाद, स्याना सिकंदरा, भावसी रोड की गलियों में पानी घरों के अंदर तक जा पहुंचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें