खुशी त्यागी। महिला टी 20 स्टेट कप
गाजियाबाद। महिला क्रिकेट में गाजियाबाद की बेटियों ने फिर परचम लहराया है। छत्तीसगढ़ के भिलाई में 26 अक्तूबर से होने वाले महिला टी-20 यूपी स्टेट कप के लिए घोषित टीम में गाजियाबाद से दो खिलाड़ियों में खुशी त्यागी और शौर्या तंडन का चयन हुआ है। टीम 23 अक्तूबर को रवाना हो गई। चयन सूची बुधवार को जारी होते ही दोनों खिलाड़ियों के चेहरे पर उत्साह झलका।
क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज गौड़ ने बताया कि ट्रायल में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा खुशी त्यागी और शौर्या तंडन ने चयनकर्ताओं को अपने खेल से प्रभावित किया है। उम्मीद है कि दोनों खिलाड़ी यूपी टीम को मजबूती देंगी और शानदार प्रदर्शन कर लौटेंगी। चयन की खबर मिलते ही स्थानीय कोचों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने दोनों को शुभकामनाएं दीं।
खुशी त्यागी। महिला टी 20 स्टेट कप