फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: खुर्जा में 70 लाख से दो संपर्क मार्गों की होगी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। क्षेत्र में मंडी समिति की ओर से 70 लाख रुपये की लागत से दो संपर्क मार्ग की मरम्मत की जाएगी। इससे लगभग आठ गांव के लोगों को लाभ मिलेगा। किसानों का आवागमन आसान होगा और छात्रों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कई ऐसे गांव हैं, जहां के रास्ते जर्जर हो रहे हैं। ऐसे में ग्रामीणों की मांग के अनुसार सूची तैयार की गई थी। शासन की ओर से अलग-अलग नितियों के तहत सड़क निर्माण व मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। इसमें शिकारपुर रोड से वाहनपुर गांव तक संपर्क मार्ग और रोहिंदा कमालपुर मार्ग से जावल गांव तक संपर्क मार्ग के लिए प्रस्ताव भेजा गया।
मेरठ के राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की ओर से अलग-अलग जगह मार्ग की मरम्मत के लिए मंडी समिति को जिम्मेदारी दी गई। शिकारपुर रोड से गांव वाहनपुर तक मार्ग का मरम्मत कार्य 31.28 लाख की लागत से किया जाएगा। वहीं कमालपुर मार्ग से गांव जावल तक संपर्क मार्ग का मरम्मत कार्य 39.27 लाख से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें