फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दो कोचिंग सेंटर मिले अपंजीकृत, नोटिस देकर लगाई सील

विज्ञापन
डीएवी फ्लाईओवर के पास अपंजीकृत कोचिंग सेंटर को सील कराते नगर मजिस्ट्रेट और डीआईओएस। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में अपंजीकृत चल रहे कोचिंग सेंटरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में मंगलवार नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में नगर में संचालित कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो कोचिंग सेंटर अपंजीकृत पाए गए। इस पर इन दोनों सेंटरों को विभाग की ओर से नोटिस जारी कर उनको बंद करते हुए सील लगा दी है।
विज्ञापन

नगर के कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण नगर मजिस्ट्रेट चंद्रप्रकाश प्रियदर्शी के नेतृत्व में किया गया। उनके साथ जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार समेत अन्य अधिकारी भी शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान डीएवी फ्लाईओवर के पास संचालित हो रहे कैरियर एकेडमी और दस्तक कोचिंग सेंटर अपंजीकृत पाए गए। इतना ही नहीं इन दोनों कोचिंग सेंटरों पर अव्यवस्थाएं भी पाई गईं। बता दें कि यह दोनों कोचिंग सेंटर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर संचालित हो रहे हैं।
डीआईओएस विनय कुमार ने बताया कि इन दोनों अपंजीकृत कोचिंग सेंटरों को बंद कर सील लगा दी है साथ ही नोटिस जारी किए हैं। इनके खिलाफ आगामी कार्रवाई की भी तैयारी शुरू हो गई है। उन्होंने कोचिंग करने वाले युवक-युवतियों के अलावा छात्र-छात्राओं से आह्वान किया है कि वह जिस भी कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे हैं वो सबसे पहले यह पता कर लें कि वह पंजीकृत है या नहीं। यदि कोई कोचिंग सेंटर पंजीकृत नहीं है तो वहां कोचिंग की पढ़ाई न करें। यदि अपंजीकृत कोचिंग सेंटर में कोई छात्र-छात्रा पढ़ रहा है तो वह अपनी फीस वापस ले लें। करियर संबंधित कोचिंग के लिए छात्र-छात्रा पंजीकृत सेंटर पर तैयारी करें। वहीं, दूसरी ओर डीआईओएस विनय कुमार ने मंगलवार को जहांगीराबाद स्थित शिव कुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। यहां पर प्रधानाचार्य सीपी अग्रवाल ने डीआईओएस को कॉलेज का भ्रमण कराया और यहां सबकुछ ठीक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें