फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 158 करोड़ से सुधरेगी 424 सड़कों की दशा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले की विधानसभाओं में 158 करोड़ की लागत से 424 सड़कों का नवीनीकरण और विशेष मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने कार्य योजना तैयार कर बजट प्राप्ति के लिए शासन को भेजी है। जिन क्षेत्रों में सड़कों पर जलभराव रहता है, वहां 32 किमी लंबी सीसी रोड तैयार की जाएगी। इन सड़कों के नवीनीकरण और विशेष मरम्मत के साथ पांच साल तक ठेकेदार को ही अनुरक्षण करना होगा।
विज्ञापन




जिले की सातों विधानसभाओं की 1103.80 किमी लंबी सड़कों में से 681.85 किमी लंबी सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। अधिक जर्जर होने के चलते इनमें से 271 सड़कों का नवीनीकरण किया जाना है, जबकि 153 सड़कों की विशेष मरम्मत कराई जानी है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग की ओर से 158.01 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। स्थिति यह है कि विभिन्न विधानसभाओं की 32 किमी लंबी सड़कें ऐसी हैं, जहां जलभराव के कारण सड़कें जल्दी खराब हो जाती हैं। ऐसे में यहां 17.77 करोड़ रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। सबसे अधिक अनूपशहर विधानसभाओं में 86 सड़कों का नवीनीकरण और विशेष मरम्मत की जानी है तो वहीं सबसे अधिक स्याना विधानसभा में 39.20 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। सबसे कम बुलंदशहर विधानसभा में 47 सड़कों के नवीनीकरण और विशेष मरम्मत के लिए कार्य किया जाएगा। इन सड़कों के पांच वर्ष तक अनुरक्षण के लिए 15.65 करोड़ रुपये की धनराशि भी इसी बजट में शामिल की गई है।



सड़कों का ब्योरा

विधानसभा


मार्गों की लंबाई

कुल लागत

अनूपशहर
विशेष मरम्मत
42.35 किमी

13.07 करोड़



नवीनीकरण
83.48 किमी

16.25 करोड़

स्याना

विशेष मरम्मत 58.91 किमी
22.00 करोड़


नवीनीकरण
87.97 किमी

17.20 करोड़

डिबाई
विशेष मरम्मत 39.56 किमी
8.10 करोड़


नवीनीकरण
40.72 किमी

6.37 करोड़

बुलंदशहर
विशेष मरम्मत 57.51 किमी
19.19 करोड़


नवीनीकरण 14.75 किमी
2.30 करोड़
सिकंदराबाद
विशेष मरम्मत 25.39 किमी
8.41 करोड़
नवीनीकरण 64.84 किमी
16.82 करोड़
खुर्जा
विशेष मरम्मत
2.97 किमी

73.49 लाख

नवीनीकरण 90.36 किमी
14.88 करोड़
शिकारपुर
विशेष मरम्मत 39.07 किमी
3.36 करोड़
नवीनीकरण 61.83 किमी
9.26 करोड़
कुल



681.85 किमी

158.01 करोड़





विभिन्न विधानसभाओं में सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण के लिए योजना बनाई गई है। योजना के तहत इन सड़कों पर काम कराने के लिए बजट की मांग की गई है। बजट मिलने के साथ ही सड़कों का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। - राहुल शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें