फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से अब दो बच्चों की मौत

Wed, 27 Jul 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
बुखार - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
जानलेवा बुखार ने दो और मासूमों की जान ले ली। इसे मिलाकर जिले में बुखार से मरने वालों की संख्या अब 11 तक पहुंच गई है, जबकि सैकड़ों ग्रामीण बुखार की चपेट में हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अफसर हालात सामान्य बता रहे हैं। ग्रामीणों की गुहार के बावजूद गांवों में न तो मेडिकल टीम पहुंच रही है, न कैंप लग रहे हैं।
विज्ञापन


जनपद में बुखार का प्रकोप अब चारों तरफ फैलता जा रहा है। ककोड़, चोला, पहासू के बाद अब कर्णवास में भी बुखार थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को कर्णवास निवासी अमन के आठ माह के पुत्र बंटी ने बुखार से डिबाई अस्पताल में दम तोड़ दिया।

इसके साथ ही गांव के भजनलाल की आठ वर्षीया पुत्री रेशमा को भी बुखार के बाद डिबाई पीएचसी में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार, डॉक्टरों ने रेशमा को दिमागी बुखार बताया। बुखार से रेशमा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


कर्णवास में सैकड़ों ग्रामीण बुखार की चपेट में बताए जा रहे हैं। मौत तांडव मचा रही है, लेकिन न तो स्वास्थ्य विभाग के अफसर और न उनकी टीम अभी तक गांव पहुंच सकी हैं। कर्णवास के ग्राम प्रधान मिथलेश ने बताया कि  गांव में बुखार का कहर है।

हर घर से दो-तीन लोग बुखार से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई है, लेकिन अभी तक कोई टीम और अफसर गांव में नहीं पहुंचा है।

बुखार से हुई मौत की वह जानकारी ले रहे हैं। दोनों मौतों की जांच कराई जाएगी कि आखिर मौत कैसे हुई है। गांवों में मेडिकल टीम भेजी जा रही हैं। - डॉ. दीपक ओहरी, सीएमओ
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें