फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा: जीव विज्ञान की परीक्षा में पकड़े दो नकलची

Sun, 06 Mar 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
एग्जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा में अफसरों ने दो नकलची पकड़ने का दावा किया है। यह नकलची तीन मार्च को जीव विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा में पकड़े गए। दोनों परीक्षार्थियों पर विभागीय कार्रवाई कर उत्तर पुस्तिकाएं सील करते हुए बोर्ड को भेज दी हैं।

एडीआईओएस डॉ. पूरन सिंह ने बताया कि तीन मार्च को उनके दस्ते ने ऊंचागांव स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्र में छापा मारा। यहां पर इंटर जीव विज्ञान प्रथम की परीक्षा चल रही थी।
विज्ञापन


परीक्षा के दौरान दो नकलची पकड़े गए, जिन पर विभागीय कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी अंकित कुमार और अभिषेक कुमार के पास माडल पेपर का कागज मिला। नकल को उत्तर पुस्तिका के साथ अटैच कर और सील करने के बाद बोर्ड को भेज दी है।

इसके साथ ही केंद्र व्यवस्थापक को कानूनी कार्रवाई के भी आदेश जारी कर दिए हैं। उधर शनिवार को दूसरी पारी में इंटर जीव विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। परीक्षा सभी 112 परीक्षा केंद्रों पर चली।
विज्ञापन


समाचार लिखे जाने तक परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिल पाई। देर शाम तक परीक्षा का रिजल्ट ना मिलने से उपस्थित और अनुपस्थित छात्रों का आंकड़ों भी नहीं मिल पाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें