फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी करता टॉप टेन अपराधी भाई समेत गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोकशी करता टॉप टेन अपराधी भाई समेत गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। बीबीनगर पुलिस ने गोकशी का प्रयास करते हुए गुलावठी के टॉप-10 बदमाश मुन्नन उर्फ नबाब और उसके भाई बिलाल को दबोच लिया। हालांकि तीन अन्य आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने मौके से चार पशु व कटान के उपकरण आदि बरामद किए है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
बीबीनगर थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मंगलवार रात गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गांव परतापुर के जंगल में बदमाश गोकशी करने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल बताए गए स्थान पर दबिश दी और मौके से घेराबंदी कर दो आरोपियों को दबोच लिया, जबकि तीन अन्य भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने मौके से चार पशु, छुरियां, रस्सी आदि सामान बरामद किया है। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए आरोपी की पहचान मुन्नन उर्फ नबाब पुत्र नूरइलाही और उसके भाई बिलाल पुत्र नूरइलाही निवासी मोहल्ला पीरखां कस्बा व थाना गुलावठी के रूप में हुई। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी मुनन्न थाना गुलावठी का टॉप-10 बदमाश हैं। पकड़े गए दोनों आरोपी शातिर गोकश हैं। पूछताछ कर दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

आरोपी दोनों भाई हैं अपराधी
मुन्नन गुलावठी थाने के टॉप टेन अपराधियों में शुमार है। पूर्व में भी मुन्नन अपने भाई बिलाल व अन्य फरार साथियों के साथ गोकशी व अन्य मामलों में जेल जा चुका है। मुन्नन पर गुलावठी थाने में करीब 31 मामले गोकशी, पशु तस्करी, जानलेवा हमला, पशु चोरी आदि के दर्ज हैं। जबकि, उसके भाई बिलाल पर भी करीब 13 ऐसे ही मामले गुलावठी थाने में दर्ज हैं।
दी जा रही दबिश
थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के अन्य साथियों की शिनाख्त हो चुकी है। जिसे अभी उजागर नहीं किया जा रहा है। हालांकि, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
नगर पुलिस नहीं पकड़ सकी छह पशु तस्कर
नगर कोतवाली क्षेत्र में गत चार जुलाई की देर रात शातिर पशु तस्करों ने अवैध रूप से काली नदी के पास पशुओं का कटान किया था। लेकिन, पुलिस के पहुंचते ही सभी छह नामजद आरोपी भाग निकले। जिन्हें अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है।
बीते दिनों पकड़े गए थे तीन पशु तस्कर
नगर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गत 29 जून की देर रात ऊपरकोट इलाके में मुखबिर की सूचना पर पशु कटान करते तीन तस्करों को घेराबंदी कर दबोचा था। जबकि, अन्य नौ आरोपी पुलिस की पकड़ में आने से पूर्व ही भाग निकले थे। जिनकी तलाश में पुलिस अभी भी जुटी हुई है।
विज्ञापन

आरोपी मुन्नन और बिलाल दोनों सगे भाई हैं। बीबीनगर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुन्नन गुलावठी थाने का टॉप टेन अपराधी है। जल्द ही आरोपियों के फरार साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें