पंचतत्व में विलीन हुए क्षेत्र के दो सपूत
सिकंदराबाद। बीमारी के चलते अर्धसैनिक बलों में तैनात क्षेत्र के दो जवानों की मौत हो गई। उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। दो जवानों की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलसूरी निवासी अमित कुमार (35 वर्ष) पुत्र अजब सिंह असम राइफल्स में लांसनायक के पद पर तैनात थे। अमित के चाचा संजय सिंह जो भारतीय सेना में है बताया था कि फिलहाल अमित कुमार की पोस्टिंग नागालैंड के जनपद फैक पोस्ट बिलूरी में थी। मंगलवार की रात ड्यूटी के दौरान अचानक अमित कुमार की तबीयत खराब हो गई थी। उपचार के दौरान उसकी अस्पताल में मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे अमित कुमार का पार्थिव शरीर उसके पैतृक गांव बिलसूरी पहुंचा था। जहां गमगीन माहौल परिजनों और ग्रामीणों ने अमित कुमार को सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी।
वहीं दूसरी ओर कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रानगढ़ निवासी नरेंद्र सिंह (52 वर्ष) पुत्र बुद्ध कुमार जो सीआईएसफ में थे कि बृहस्पतिवार को बीमारी के चलते मौत हो गई थी। बताया कि बृहस्पतिवार को उनकी तबीयत खराब होने पर उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। शुक्रवार की तड़के नरेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव प्रानगढ़ पहुंचा। जहां परिजनों, ग्रामीणों ने नम आंखों से अपने सपूत को सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई थी।