फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ भाकियू कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में दिया धरना

विज्ञापन
अनूपशहर कोतवाली में धरना-प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
पुलिस के खिलाफ भाकियू कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में दिया धरना
विज्ञापन

अनूपशहर । भारतीय किसान यूनियन की महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अध्यक्ष संजू चौधरी के नेतृत्व में कोतवाली परिसर में पंचायत की गई, जिसमें कोतवाली पुलिस पर दुष्कर्म के फर्जी मामले में तीन निर्दोष लोगों को जेल भेजने तथा गांव गरहरा में एक बच्चे को बंधक बनाने के आरोपियों द्वारा परिजनों को धमकाने तथा पुलिस द्वारा आरोपियों को संरक्षण दिये जाने तथा एक वृद्धा के खाते से धोखाधड़ी कर पैसा निकाले जाने के मामले में कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

महिला किसान नेता संजू चौधरी ने कहा कि पुलिस की मनमानी व न्याय न दिए जाने के विरोध में भाकियू कार्यकर्ता कोतवाली में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और एक सप्ताह में समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो फिर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रभारी निरीक्षक व एक दरोगा की कार्यप्रणाली पर रोष जताया। कोतवाली में भाकियू कार्यकर्ताआें की पंचायत व धरने की जानकारी मिलने पर सीओ शिकारपुर मौके पर पहुंचे और भाकियू कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुने। सीओ गोपाल सिंह ने कहा कि दुष्कर्म मामले की जांच कराने के लिए वह उच्चाधिकारियों से वार्ता करेंगे। गरहरा के बच्चे मामले में वृद्धा के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के एसएसआई को निर्देश दिए। सीओ के आश्वासन के बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन खत्म कर दिया। पंचायत की अध्यक्षता संजू चौधरी तथा संचालन वीरेंद्र चोपड़ा ने किया। इस मौके पर राज सिंह तेवतिया, साबिर, हसमुद्दीन, कविता, गीता, अनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें