बीबीनगर। पुलिस ने भैंस चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ रामकरन ने बताया कि मंगलवार की रात में बीबीनगर पुलिस ने गांव खैरपुर पुल के पास से रोहन उर्फ सोनू, अनुज निवासी ग्राम खैरपुर थाना बीबीनगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से चोरी किया गया एक भैंसा, घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों ने 14 सितंबर को थाना बीबीनगर क्षेत्र के गांव परतापुर से एक भैंसा चोरी किया था। इसके संबंध में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।