फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तीन साल में ट्यूबवेल को नहीं मिला बिजली कनेक्शन, पानी के इंतजार में 300 घर

विज्ञापन
खुर्जा की भीम नगर कॉलोनी में बना नलकूप । संवाद
विज्ञापन
खुर्जा। पेयजल सप्लाई के लिए तीन साल पहले लगाए गए ट्यूबवेल का अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं हो सका है। स्थिति यह है कि पांच बार एसडीएम ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को पत्र लिखा है लेकिन अधिकारी कनेक्शन जारी नहीं कर रहे हैं। इसके चलते काॅलोनी के 300 से अधिक परिवारों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है। लोग पेयजल आपूर्ति के लिए नगर पालिका कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

भीम नगर काॅलोनी में लोगों को पेयजल आपूर्ति देने के लिए नगर पालिका की ओर से अमृत 2.0 योजना के तहत तीन साल पहले ट्यूबवेल लगाते हुए पाइप लाइन बिछाई थी। लोगों को उम्मीद जगी थी कि जल्द ही पेयजल की किल्लत दूर होगी, लेकिन अब भी पेयजल सप्लाई मिलना लोगों के लिए सपने जैसा है। स्थिति यह है कि काॅलोनी में रहने वाले 300 से अधिक परिवार निजी सबमर्सिबल के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था कर रहे हैं।
काॅलोनी के लोग बताते हैं कि ट्यूबवेल लगाने के बाद कमरे का ताला तक नहीं खोला गया है। पेयजल आपूर्ति न होने के कारण गर्मी के मौसम में लोगों को परेशानी हो रही है। नगर पालिका अधिकारी ट्यूबवेल के कनेक्शन में देरी के लिए ऊर्जा निगम के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। वहीं ऊर्जा निगम के अधिकारियों का दावा है कि नगर पालिका की ओर से कनेक्शन की फीस जमा नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि ट्यूबवेल के बिजली कनेक्शन के लिए एसडीएम की ओर से भी पांच बार अधिकारियों को पत्र लिखा गया लेकिन कनेक्शन नहीं मिला।
विज्ञापन

कॉलोनी में लगभग 300 से अधिक मकान हैं। करीब तीन साल से ट्यूबवेल के कमरे का ताला भी किसी ने नहीं खोला है। पानी की आपूर्ति अभी तक चालू नहीं हो सकी है। कई बार नगर पालिका अध्यक्ष से कहा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। - कैलाश गौतम

पेयजल के लिए लोगों को निजी स्तर पर सबमर्सिबल लगवाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। शिकायतों का कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। नगर पालिका अधिकारी भी समस्या के समाधान के लिए गंभीर नहीं हैं। - बंटी सिद्धार्थ


बिजली कनेक्शन के लिए नगर पालिका को पत्र भेज कर अनुमानित शुल्क जमा करने के लिए कहा गया था लेकिन अभी तक शुल्क जमा नहीं किया गया। शुल्क जमा होने पर तुरंत कनेक्शन किया जाएगा। - राजीव आर्य, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें